{"_id":"6457e57fa062fc2ea50fd988","slug":"civic-aminities-people-face-problems-for-electricity-champawat-news-c-8-1-133622-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं दूर करने की मांग
Sun, 07 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 07 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। आंधी-तूफान में आए दिन पेड़ और टहनियों के गिरने से बिजली तारों के क्षतिग्रस्त होने से नाराज पूर्व सैनिकों ने बिजली तारों को अंडरग्राउंड करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे आए दिन होने वाली बिजली संबंधी समस्याओं से बचा जा सकेगा। सरकार और विभाग को आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा।
गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता एवं पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी के संचालन में बैठक हुई। इस दौरान आए दिन क्षेत्र में पावर कट होने की समस्या रखी गई। बैठक में कहा गया कि बिजली मूल्यों में वृद्धि किए जाने के बाद भी विभाग से उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल पाती है। खटीमा लोहियाहेड से बनबसा, टनकपुर को बिजली तार पेड़ों के आसपास से गुजर रहे हैं। इससे आंधी-तूफान में आए दिन बिजली तार क्षतिग्रस्त होने से कई दिनों तक क्षेत्र में अंधकार पसर जाता है।
उन्होंने बिजली तारों को अंडरग्राउंड करने अथवा जगबूड़ा के निकट बमनपुरी गांव से पुरानी एमईएस की लाइन से आपूर्ति देने की मांग की है। पूर्व सैनिकों ने तय कि जल्द वे इस संबंध में सीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। वहां कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, सूबेदार डीडी कापड़ी, बीबी पांडे, हवलदार भूपाल दत्त भट्ट, विक्रम सिंह खाती आदि थे।