फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities- people face problems

Champawat News: कोलीढेक-सुंई-डुंगरी सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने से भड़के ग्रामीण

Sun, 07 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities- people face problems
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट क्षेत्र के कोलीढेक-सुंई-डुंगरी सड़क को अधूरा छोड़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर अधूरे काम को जल्द पूरा करने की मांग की। कार्य पूरा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले माह सड़क निर्माण के लिए स्क्रबर खुदवाने के साथ सड़क पर रोड़े बिछाना शुरू हो गया। अब काम बंद कर दिया गया है जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। सड़क पर कीचड़ हो गया है जिससे ग्रामीणों को गांव से लोहाघाट आने के लिए छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खोदे गए स्क्रबर पर उन्होंने पत्थर डालकर पैदल मार्ग बनाया है। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर चतुर्वेदी, किशोर चतुर्वेदी, कैलाश चौबे, मोहन चौबे, मनोज चौबे, हर सिंह, उमेश पुजारी, अमित आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed