फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chit fund company cheated people with millions of rupees

चिटफंड कंपनी ने लोगों के साथ की लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company cheated people with millions of rupees
लोहाघाट (चंपावत)। जनहित निधि लिमिटेड चिटफंड कंपनी पर लोगों के साथ लाखों रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कंपनी के निदेशक सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि बरदोली निवासी अमित प्रसाद भट्ट ने थाने में तहरीर देकर कहा कि जनहित निधि लिमिटेड की ओर से लोहाघाट के डाक बंगला रोड पर जून 2017 से मई 2021 तक अपनी शाखा खोली गई थी, जिसमें विभिन्न स्थानों के करीब 250 लोगों ने 59 लाख 17 हजार 450 रुपये जमा कराए गए थे। कंपनी ने धोखाधड़ी कर लोगों की ओर से एफडी, आरडी के माध्यम से जमा धनराशि हड़प ली है। एसओ खत्री ने बताया कि अमित की तहरीर पर कंपनी के निदेशक अजय कुमार यादव के अलावा कविता केसरवानी, रवीश कुमार, ममता यादव, अभिषेक यादव, प्रीतम सिंह यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 409, 420 व धारा तीन उत्तराखंड निक्षेपक (जमाकर्ता) वित्तीय संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई नवल किशोर को सौंपी गई है। एसओ ने बताया कि इससे पूर्व में इसी कंपनी के खिलाफ टनकपुर थाने में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed