फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   children will learn by playing

Champawat News: बच्चे खेल-खेल में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान सीखेंगे

Wed, 05 Apr 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
children will learn by playing
चंपावत में स्मार्ट स्कूल को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : चंपावत में स्मार्ट स्कूल को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।
चंपावत। जिले में संपर्क फाउंडेशन की सहायता से स्मार्ट स्कूल स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम शुरू होगा। इसी माह जिले के 137 स्कूलों में स्मार्ट स्कूल कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जिसके तहत चयनित स्कूलों को संपर्क फाउंडेशन की मदद से स्मार्ट टेलीविजन व संपर्क टीवी डिवाइस दिए जाएंगे, जिससे बच्चे खेल-खेल में ही बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान सीख पाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के चयनित 137 प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट टीवी के माध्यम से बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने संपर्क फाउंडेशन के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। संपर्क फाउंडेशन के नेशनल मेनेजर प्रदीप राणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्षमता को तेजी से विकसित करने के साथ विशेष अभिनव कार्यक्रम, गतिविधियों के साथ बच्चों के सीखने को आनंदमय बनाना, शिक्षकों की क्षमताओं का विकास करना और शिक्षण को व्यवस्थित और आसान बनाना है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि 137 विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने के साथ ही स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 5484 बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, साथ ही 137 अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान संपर्क फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश्वर राओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चंपावत के लिए संस्था की ओर से किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीईओ आरसी पुरोहित, एसडीएम रिंकू बिष्ट, संपर्क फाउंडेशन के स्टेट ऑपरेशन मैनेजर संदीप कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, एपीडी विमी जोशी, तहसीलदार ज्योति धपवाल, बीईओ भारत जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed