{"_id":"13c09b086664f28170e55c3e480b010a","slug":"children-s-health-is-the-foundation-of-a-healthy-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ समाज की बुनियाद है बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ समाज की बुनियाद है बच्चों की सेहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसवाई)की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। बृहस्पतिवार को कार्यशाला का उद्घाटन एडीएम जेएस राठौर ने किया। कहा कि बच्चों की सेहत स्वस्थ समाज की बुनियाद है।
विज्ञापन
आरबीएसवाई की नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बच्चों को होने वाली प्रमुख बीमारियों और उनके निदान की जानकारी दी। आरबीएसवाई के अंतर्गत बच्चों की बीमारियों का इलाज निशुल्क होता है। टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय से बच्चों की बीमारियों पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में 17513 और सरकारी स्कूलों के 40715 बच्चों का इस योजना में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। बैठक में कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. विनोद टोलिया, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, डीपीओ शैली प्रजापति, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, बीडीओ शिल्पी पंत, जिला समन्वयक गौरव पांडेय, प्रेम भट्ट, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन