फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children involved in child begging will be rehabilitated

बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का पुनर्वास होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children involved in child begging will be rehabilitated
प्रतीकात्मक फोटो।
चंपावत। पुलिस की ओर से बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पुनर्वास के लिए ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में भिक्षा नहीं शिक्षा दें थीम पर पुनर्वास कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह के अनुसार भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उनके पुनर्वास के लिए तीन चरणों में अभियान संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में एक मार्च से अभियान शुरू हो चुका जो कि 15 मार्च चलेगा। इसमें भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों और उनके परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। जबकि 16 से 31 मार्च तक दूसरे चरण में सभी स्कूल, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, बस-रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थानों में बच्चों को भिक्षा न देने के संबंध में रैली, नुक्कड़ नाटकों और सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले तीसरे चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनके और उनके माता-पिता की काउंसलिग कर बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एक बार पुनर्वासित बच्चों के फिर से भिक्षावृत्ति में लिप्त मिलने पर उनके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के लिए गठित टीम में शामिल रहेंगे यह लोग
चंपावत। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के लिए जिला स्तर पर टीम में सीओ अशोक कुमार सिंह, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी मंजू पांडेय, रवि जोशी, गणेश बिष्ट, पूरन सिंह, पूनम लोक्टा, कमला कोहली, हरीश कन्याल और तकनीकी टीम में अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, उमा आर्या शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति की ओर से चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के साथ ही जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए कई बार निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में समिति के समक्ष बाल भिक्षावृत्ति संबंधी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।
- द्वारिका शर्मा, जिला विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed