फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children carrying arms in pullhindola

पुलहिंडोला में बच्चे ढो रहे पानी 

Sat, 25 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 25 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Children carrying arms in pullhindola
पुलहिंडोला में दूरदराज से पानी ढोते छोटे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
 लोहाघाट विकासखंड के पुलहिंडोला में पानी का संकट दूसरे दिन भी जारी रहा। इलाके के सभी मांडेक्स हैंडपंप खराब होने से यहां के ग्रामीण बेहाल हैं। छोटे-छोटे बच्चे पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पुलहिंडोला गांव में लोग पानी को तरस रहे हैं। इलाके में एक भी सरकारी पेयजल योजना नहीं है। सभी लोग यहां लगे छह मांडेक्स हैंडपंपों के आसरे थे, लेकिन दो दिन से सभी हैंडपंपों के खराब होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। मजबूरन ग्रामीण पेयजल के लिए 300 मीटर से दो किलोमीटर दूर तक पानी ला प्यास बुझा रहे हैं। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी पढ़ाई-लिखाई छोड़ दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं। नकुल पंत सहित तमाम ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हैंडपंपों को ठीक करने और तब तक पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने की जल संस्थान से मांग की है।
विज्ञापन


उधर, जल संस्थान के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता (ईई )विशाल सक्सेना का कहना है कि पुलहिंडोला के खराब पड़े मांडेक्स हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए डीडीहाट गई मशीन मंगाई गई है। उन्होंने रविवार शाम तक हैंडपंप ठीक करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed