फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chief Minister virtually inaugurated ESI dispensary

Champawat News: मुख्यमंत्री ने ईएसआई औषधालय का वर्चुअल शुभारंभ किया

Sat, 16 Sep 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister virtually inaugurated ESI dispensary
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर चंपावत में ईएसआई डिस्पेंसरी के शुभारंभ के बाद जानकाी
चंपावत। पर्वतीय जिलों के कामगारों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा योजना ईएसआई के कुल आठ औषधालयों का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल के माध्यम से शुभारंभ किया। औषधालय मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत जूप में खोला गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना एक सामाजिक बीमा योजना है जो कामगारों और उनके आश्रितों को बीमारी, प्रसूति, रोजगार चोट के कारण हुई मुत्यु और अपंगता और व्यवसाय जनित रोग में सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम नवनीत पांडेय ने सभी नागरिकों को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएंं दी। डीएम ने कहा कि जिले में ईएसआई औषधालय खुलना स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल है। ईएसआई से आए डॉ. अभिषेक आर्या ने बताया कि औषधालय के लिए आउटसोर्स के माध्यम से एक फार्मासिस्ट और दो अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति भी हो गई है। इस अवसर पर डीएम और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर केक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फत्र्याल, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रकाश तिवारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ केके अग्रवाल, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, श्याम नारायण पांडेय, गोविंद सामंत, मुकेश महराना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूरन राम शैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed