{"_id":"65fb17d8758599604a07ec9f","slug":"chief-minister-dhami-will-play-holi-today-at-goral-chaud-ground-champawat-news-c-229-1-shld1010-106499-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मुख्यमंत्री धामी आज गोरलचौड़ मैदान में खेलेंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मुख्यमंत्री धामी आज गोरलचौड़ मैदान में खेलेंगे होली
Wed, 20 Mar 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सीएम के दौरे को लेकर बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। चंपावत विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी मोहित पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री एक दिनी दौरे में होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर सुझाव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, पूर्व विधायक पूरन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, नवीन भट्ट, शंकर पांडेय, श्याम नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन