{"_id":"585418824f1c1bd209649f92","slug":"chest-cash-to-banks-distributed-15-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश चेस्ट ने बैंकों को बांटे 15 करोड़, फिर भी कम नहीं हुई किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश चेस्ट ने बैंकों को बांटे 15 करोड़, फिर भी कम नहीं हुई किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
कैश चेस्ट ने बैंकों को बांटे 15 करोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश चेस्ट से यहां के तमाम बैंकों को 15 करोड़ की नकदी दी गई, लेकिन फिर भी ज्यादातर बैंकों में कैश की किल्लत दूर नहीं हो सकी। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक को छोड़ कई अन्य बैंक खाते से सप्ताह में 24 हजार रुपए नहीं दे सके।
एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि बुधवार रात को 22.5 करोड़ रुपए मिले थे उसमें से विभिन्न बैंकों को शुक्रवार को 15 करोड़ रुपए की रकम दी गई है। मुख्य प्रबंधक का कहना है कि इस रकम से अगले चार दिन का ही काम चल सकेगा। आरबीआई से फिर से कैश के लिए आग्रह किया गया है। कुछ बैंकों ने पहली बार ग्राहकों को नकदी की सीमा 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए तक दी।
बैंक ने दी कैशलेस की जानकारी
चंपावत। वित्त साक्षरता अभियान के अंतर्गत कैशलेस और बैंकिंग की जानकारी दी। शुक्रवार को पीजी कॉलेज में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती, फील्ड आफिसर राजीव कुमार ने कैशलेस की बुनियादी जानकारी देते हुए इसके लाभ बताए। ऑनलाइन भुगतान, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, स्वाइप मशीन के उपयोग आदि की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने बैंक खातों को अनिवार्य रूप से आधार लिंक करने की नसीहत दी। पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.गंगा सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय आदि ने कैशलेस की मुहिम को सफल बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही।