फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   chars taskar

फरार चरस तस्कर को खटीमा से दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
chars taskar
चंपावत। चरस तस्करी का एक फरार सजायाफ्ता को दबोचने में पुलिस को कामयाबी मिली है। आरोपी चरस की तस्करी में दोषी करार दिया गया था और सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रहा था। दोषी चरस तस्कर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पाटी के रैंगलबैंड के पास आरोपी अकरम (निवासी इस्लामनगर गोटिया, खटीमा) के पास से 2015 में एक किलो चरस बरामद हुई थी। चरस सहित आरोपी को दबोचा गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस साल 22 जनवरी को विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार दिया था। लेकिन आरोपी सजा से बचने के लिए फरार चल रहा था।
विज्ञापन

अदालत के आदेश के क्रम में पुलिस टीम का गठन कर धरपकड़ की कवायद शुरू हुई। लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी को इस्लामनगर गोटिया से दबोच सकी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को दबोचने वाली टीम में पाटी के दरोगा विजय कुमार और कांस्टेबल नवीन जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed