{"_id":"61b7a5c3cf73950167364c46","slug":"charas-smugling-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4475386147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नगर के दो युवकों को 990 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नगर के दो युवकों को 990 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़े गए आरोपी टनकपुर पुलिस गिरफ्त में।संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने बनबसा मार्ग पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 990 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त की है। पहले पकड़े गए चरस तस्करों से इनका पता चला था। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
टनकपुर के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह की टीम सोमवार रात गश्त कर रही थी। इसी बीच बनबसा मार्ग पर पुलिस को देख एक बाइक लौटने लगा तो संदेह पर पुलिस ने उसे रोक लिया।
तलाशी लेने पर बाइक चालक और पीछे बैठे सवार के पास पुलिस को चरस मिली। कोतवाल ने बताया कि टनकपुर के शारदा चुंगी वार्ड संख्या एक निवासी भोला कश्यप के पास 510 ग्राम और सोनू कुमार के पास से 480 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/ 20/ 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक संख्या यूके 03 ए 3411 को भी जब्त किया गया है।
कपड़े उतार सड़क पर पी स्मैक
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम बोरागोठ निवासी एक युवक ने सोमवार को हाड़कंपाती ठंड के बावजूद दिनदहाड़े कपड़े उतारकर सड़क पर बैठकर स्मैक पी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नशे में चूर युवक पुलिस से अभद्रता करने लगा। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उससे वाहन में बैठने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसलिए पुलिस उसे पैदल ही कोतवाली ले गई।
पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में उसका धारा 151 के तहत चालान कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। इसलिए उसके परिजनों को उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बोरागोठ में कई युवक नशे के आदी हो गए हैं जो मोहल्लों में अशांति फैला रहे हैं।