{"_id":"5f35769d8ebc3e3cb409fad5","slug":"charas-smugling-in-pati-champawat-news-hld39322092","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तस्करों से 4 किलो 440 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तस्करों से 4 किलो 440 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
पाटी पुलिस व एसओजी की गिरफ्त में चरस तस्कर।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पाटी पुलिस और एसओजी की टीम ने दो तस्करों से 4 किलो 440 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की बाइक सीज करने के साथ उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
बुधवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर पाटी पुलिस और एसओजी टीम ने देवीधुरा हल्द्वानी मार्ग में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान देवीधुरा से करीब दो किलोमीटर हल्द्वानी की ओर कनवाड़ बैंड के पास देवीधुरा से हल्द्वानी की ओर जा रही बाइक संख्या डीएल 35सीवी 0382 को रोका गया, लेकिन वे रुके नहीं। पुलिस ने बाइक का पीछा कर कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर बाइक सवार चंदन सिंह (25) ग्राम भेटी, तहसील धारी के पास से दो किलो और संजय सिंह (19) ग्राम वालिक, थाना पाटी के पास से दो किलो 440 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि एक आरोपी सुप्रीम कोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां नौकरी करता है और कोरोना के चलते इन दिनों घर आया हुआ था। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में एसओजी प्रभारी वीरेंद्र रमोला, एसआई नवल किशोर, सतीश राणा, अनिल कुमार, दीपक प्रसाद, राकेश रोंकली, मतलूब खान आदि शामिल रहे।
चंपावत में लॉकडाउन के दौरान चरस बरामदगी के मामले
19 फरवरी:पाटी में पौने चार किलो चरस के साथ दो को दबोचा गया।
14 अप्रैल:लॉकडाउन में घर में बनाई 1 किलो 300 ग्राम चरस, पुलिस ने दबोचा:
13 जून:510 ग्राम चरस के साथ एक युवक पकड़ा गया, खेतीखान-ललुवापानी सडक़ पर तलाशी के दौरान दबोचा।
24 जुलाई:एक किलो 290 ग्राम चरस सहित दो अभियुक्त धरे:राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के समीप चैकिंग में बरामद हुई चरस।