फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charas Smugling by Nepali People

एसएसबी व पुलिस ने नेपाली तस्कर से पकड़ी सवा तीन किलो चरस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Charas Smugling by Nepali People
एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में नेपाली चरस तस्कर। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी और पुलिस ने नेपाल के बझांग जिला निवासी नेपाली तस्कर को सवा तीन किलो चरस के साथ सीमा क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। नेपाल में स्वयं चरस तैयार कर वह इसे महंगी दर पर बेचने के लिए भारत ला रहा है।
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहिनी की ई कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गजेंद्र कुमार और शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत की टीम रविवार को भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/8 ए के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच नेपाल की ओर से शारदा नदी के रोखड़ से भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके एक नेपाली को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.300 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी मधन बहादुर बोहरा (45) नेपाल के बझांग जिले के मष्टा गांव वार्ड संख्या छह का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने गांव में स्वयं ही चरस तैयार की थी, जिसे वह भारत में महंगी दर पर बेचने के लिए ला रहा था। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed