फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Channelization completed in up stream of Kiroda

किरोड़ा के अप स्ट्रीम में चैनलाइज का काम पूरा, प्रभावित गांवों को मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Channelization completed in up stream of Kiroda
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर बोरोगोठ, नायकगोठ, ककरालीगेट, आमबाग और शहर के घसियारा मंडी क्षेत्र को किरोड़ा नाले की बाढ़ से बचाने को किरोड़ा के अपस्ट्रीम में शुरू हुआ चैनलाइजेशन का काम पूरा हो गया है। नाले को चैनलाइज किए जाने से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए विधायक गहतोड़ी का आभार जताया है। किरोड़ा के अप स्ट्रीम में भू-कटाव से नाले का रुख गांवों की ओर मुड़ने से ककरालीगेट, बोरोगोठ, नायकगोठ, आमबाग और शहर की घसियारा मंडी कालोनी में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। विधायक गहतोड़ी की पहल पर वन विभाग की सहमति पर प्रशासन ने सिंचाई विभाग की निगरानी में अप स्ट्रीम को चैनलाइज करने का काम शुरू किया। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि 20 लाख रुपये की लागत से नाले के 400 मीटर हिस्से को चैनलाइज किया गया है। इससे प्रभावित गांवों में बाढ़ जैसे हालात से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed