फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chandramani succumbed to injuries in Chantola road accident

चंतोला सड़क हादसे के घायल चंद्रमणि ने दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chandramani succumbed to injuries in Chantola road accident
चंपावत। यहां से करीब दस किलोमीटर दूर चंतोला गांव में हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि जोशी की शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में मौत हो गई। 26 दिसंबर को हुए इस हादसे में अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

बनलेख-ललुवापानी सड़क पर चंतोला गांव के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 18 के/ 2422) 26 दिसंबर की रात खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो लोगों (देवीदत्त पुत्र प्रेमबल्लभ और बलदेव पुत्र कृष्णानंद) की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा एक फौजी समेत दो लोग घायल हो गए थे। घायलों में से चंद्रमणि जोशी को खटीमा, बरेली अस्पताल के बाद 31 दिसंबर को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया था।
विज्ञापन

चंतोला गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गादत्त भट्ट ने बताया कि शुक्रवार शाम को चंद्रमणि जोशी (45) पुत्र लीलाधर जोशी ने दम तोड़ दिया। उनका शव शनिवार सुबह घर पहुंचेगा। वहीं, कार चला रहे फौजी कृष्णानंद जोशी पुत्र देवीदत्त जोशी अभी गंभीर रूप से घायल है। उनका लखनऊ के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन अभी उनकी हालत खतरे से बाहर नहीं है। लोगों अनुसार चंद्रमणि के जीजा बलदेव की इसी हादसे में 26 दिसंबर को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed