फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये
राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के पास आए मलबे को हटाती मशीन। - फोटो : Amar Ujala
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में छह घंटे थमे रहे पहिये
विज्ञापन
एक बीमार व्यक्ति फंसा, वाहनों की लंबी कतार लगी पांच जगहों पर आए मलबे को हटाने के लिए करनी पड़ी भारी मशक्कत अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) रविवार को करीब छह घंटे बंद रहा। पांच जगह भारी मलबा आने से बंद मार्ग को खोलने में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और आपदा प्रबंधन विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मार्ग बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बंद मार्ग में इलाज को जा रहा एक व्यक्ति भी फंसा रहा। एनएच में रविवार को सुबह 603 बजे से 11.50 बजे तक आवाजाही बंद रही। चल्थी के पास डेढ़ घंटे (6.03 बजे से 7.30 बजे तक), धौन-स्वांला के बीच दो जगह चार घंटे (सवा छह बजे से दस बजे तक) और स्वांला मंदिर के नजदीक दो स्थानों में साढ़े पांच घंटे (सवा छह बजे से 11.50 बजे तक) मार्ग बंद रहा। इस दौरान अन्य लोगों के अलावा बाराकोट ब्लाक का एक बीमार व्यक्ति भी तीन घंटे से अधिक वक्त तक फंसा रहा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही लोगों को भारी दुश्वारी हुई। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि मशीनों के जरिए करीब 12 बजे तक आवाजाही सुचारू कर ली गई।
विज्ञापन
फोटो 30 सीपीटी 05पी से 09पी तक बाक्स तैयारी रही अधूरी, काम शुरू नहीं होने से समय सारणी धरी रही धौन में सोमवार से होगा काम अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में धौन में खाई में काम के चलते रविवार से आवाजाही दिनभर छह घंटे बंद होनी थी। लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने से रविवार से ऐसा नहीं हो सका। एनएच के ईई एलडी मथेला ने कहा कि कई जगह मार्ग बंद होने और धौन के पास काम की तैयारी में मामूली कमी की वजह से रविवार से तय समय सारणी का पालन नहीं हो सका। अब सोमवार से निर्धारित समय सारणी लागू की जाएगी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय द्वारा जारी आदेश में यह मार्ग धौन में काम की वजह से दिनभर में तीन बार में कुल छह घंटे (10.30 बजेे से 12.30 बजे तक, 2 बजे से 4 बजे औेर 6.30 बजे से 8.30 बजे तक) बंद रहेगा। एनएच में चंपावत से 13 किमी दूर धौन के पास खाई में 60 मीटर लंबाई में पहाड़ी के नीचे से निर्माण कार्य कर मार्ग को चौड़ा करने के लिए 16 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही पर ये प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत जिले के ग्रामीण मोटर मार्ग: बांकु-सुल्ला, डुंगराबोरा:चक सीलकोट, खटोलीमल्ली-वैला और राज्य मार्ग 29-खटोली मल्ली मोटर मार्ग। चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा: चंपावत: 21 मिमी लोहाघाट: 7 मिमी पाटी: 7 मिमी बनबसा: 4 मिमी

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये
एनएच में मलबे को हटाती मशीन। - फोटो : Amar Ujala
एनएच में मलबे को हटाती मशीन।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये
एनएच में मलबे को हटाती मशीन। - फोटो : Amar Ujala
एनएच में मलबे को हटाती मशीन।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे वाहन। - फोटो : Amar Ujala
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे वाहन।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में 6 घंटे तक थमे रहे पहिये
एनएच में चल्थी के पास आया मलबा। - फोटो : Amar Ujala
एनएच में चल्थी के पास आया मलबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed