फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat will be made a model district with the help of UCOST

Champawat News: यूकॉस्ट के सहयोग से चंपावत को बनाया जाएगा आदर्श जिला

Sat, 16 Sep 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 16 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Champawat will be made a model district with the help of UCOST
चंपावत। जिले का 27 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से औद्यानिकि, कृषि, पशुपालन, पर्यटन, दुग्ध,मौनपालन और अन्य आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों, बुद्धिजीवी, स्वयंसेवी संस्थानों और जनप्रतिनिधियों के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नोडल एजेंसी यूकॉस्ट (उत्तराखंड विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत के साथ ही इसरो समेत विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों ने प्रतिभाग कर आदर्श चंपावत के लिए वैज्ञानिक संस्थानों की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने सभी को चंपावत स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिले को आदर्श चंपावत बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक रेखा देवी, प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, गणेश पांडे, राकेश उपाध्याय, हरीश जोशी, खिलानंद जोशी, नीरज जोशी, सुभाष जोशी, गौरव पांडेय, राजेंद्र गहतोड़ी मुकेश कलखुडिय़ा आदि ने विभिन्न सुझाव दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, डॉ. प्रह्लाद अधिकारी, डॉ. पीयूष जोशी, सानित पाटिल, शुभम तोमर, गरिमा, अभिनव सिंह, इसरो से डॉ. हरीश कर्नाटक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन सीडीओ आरएस रावत ने किया।
विज्ञापन

बाक्स
जिला विकास संघर्ष समिति ने केक काटकर जताई खुशी
चंपावत। जिले के स्थापना दिवस पर जिला विकास संघर्ष समिति ने केक काट कर खुशी जताई। इस मौके पर मोटर स्टेशन में आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरित किया गया। संघर्ष समिति अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, हरगोविंद बोहरा, डॉ. मदन सिंह महर, अशोक कार्की, दिनेश चंद्र, कुंदन सिंह, नवीन पंगरिया, भूपेंद्र सिंह महर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed