{"_id":"698f6c137dd316189f0aac77","slug":"champawat-to-get-advanced-life-cardiac-support-ambulance-a-boon-for-critical-patients-champawat-news-c-229-1-shld1026-135590-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत को मिलेगी एडवांस लाइफ कार्डियक सपोर्ट एंबुलेंस, गंभीर मरीजों के लिए बनेगी वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत को मिलेगी एडवांस लाइफ कार्डियक सपोर्ट एंबुलेंस, गंभीर मरीजों के लिए बनेगी वरदान
Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एडवांस लाइफ कार्डियक सपोर्ट एंबुलेंस मिलेगी। आधुनिक एंबुलेंस से गंभीर मरीजों को हायर सेंटर शिफ्ट करने और गोल्डन आवर के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने में मदद मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग को सीएसआईआर फंड के माध्यम से एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिलेगी। विभाग ने इसके लिए लाइसेंस प्रक्रिया के लिए आवेदन कर दिया है। यह एंबुलेंस वेंटिलेटर, डीफिब्रिलेटर और अन्य महत्वपूर्ण जीवन रक्षक उपकरणों से लैस होगी। एंबुलेंस को जिला मुख्यालय में रखा जाएगा। इस माह यह एंबुलेंस विभाग को मिल जाएगी। इसके संचालन जिला अस्पताल के माध्यम से से किया जाएगा। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में समय पर इलाज न मिल पाने के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए होगा। बता दें कि चंपावत कुल 10 एंबुलेंस हैं। इसमें एक एडवांस लाइफ सपोर्ट और नौ बेसिक लाइफ सपोर्ट है। इस एंबुलेंस के आने के बाद दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में घटनाओं के दौरान एंबुलेंस गोल्डन आवर में मरीजों को तत्काल राहत प्रदान करने में मददगार साबित होगी।
सीएसआईआर फंड से एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (बीएलएस) मिलने वाली है। यह एंबुलेंस घटनाओं में गोल्डन आवर में मरीजों के लिए जीवनदायिनी बनेगी। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत।