{"_id":"5b9a9791867a557ec7517cf0","slug":"champawat-seeks-resident-candidate-s-win-in-jnu-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव पर चंपावत के लोगों की निगाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव पर चंपावत के लोगों की निगाह
उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी प्रत्याशी चंपावत निवासी ललित पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में आज शुक्रवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव पर चंपावत के लोग भी टकटकी लगाए हैं। जेएनयू छात्रसंघ चुुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चंपावत निवासी ललित पांडे को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।
जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में ललित का मुकाबला वाम मोर्चा के संयुक्त प्रत्याशी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स फेडरेशन से है। ‘सामाजिक न्याय साकार चाहिए, भीख नहीं, अधिकार चाहिए’ के नारे के साथ मैदान में उतरे पांडेय ने बताया कि वह देश व्यापी मुद्दों के साथ ही परिसर में बुनियादी सुविधाओं पानी, पुस्तकालयों में किताबें, स्वास्थ्य, सफाई, नए छात्रावास, छात्रवृत्ति, फेलोशिप की राशि बढ़ाने पर काम करेंगे।
इसके अलावा कैंपस में देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के मकसद से वह चुनाव में उतरे है।
पिता की है मिठाई की दुकान
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ललित पांडेय के पिता अखिलानंद पांडेय की चंपावत में मिठाई की दुकान है। मां लक्ष्मी पांडेय गृहणी हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर से शुरू हुआ उनकी शिक्षा का सफर बनारस होते हुए जेएनयू पहुंचा। पीजी, एमफिल और जेआरएफ करने के बाद वे स्कूल ऑफ संस्कृत व इंडिक से पीएचडी कर रहे हैं। वे जेएनयू के एबीवीपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।