{"_id":"6297ac363e26787c9a0d8c82","slug":"champawat-s-hocky-player-boby-dhami-tanakpur-news-hld4645423172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपापवत के बॉबी भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपापवत के बॉबी भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयनित
विज्ञापन
हॉकी राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित चंपावत के बॉबी धामी। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत निवासी हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का चयन भारतीय सीनियर हॉकी टीम में हुआ है। वह स्विट्जरलैंड के लुसाने में चार से छह जून तक प्रस्तावित प्रतियोगिता में देश की टीम का हिस्सा बनकर खेलेंगे।
उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयनित होने वाले बॉबी जिले के पहले खिलाड़ी हैं। बॉबी जूनियर विश्व कप में भी भारतीय जूनियर हॉकी टीम की ओर से खेल चुके हैं।
उनके कोच और यूएस नगर के उपक्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि बॉबी अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि बॉबी को हॉकी में हर पोजीशन में खेलने में महारत हासिल है।
विज्ञापन
उनके पहले प्रशिक्षक (कोच) प्रकाश सिंह ने उन्हें हॉकी के गुर सिखाए हैं। प्रदेश के संयुक्त खेल निदेशक धर्मेंद्र भट्ट, सतीश कार्की, उत्तराखंड हॉकी सचिव किशोर बाफिला, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्राचार्य राजेश ममगाई समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने बॉबी को बधाई दी है।