{"_id":"647b7ee3ae318776a80cd53b","slug":"champawat-realizing-the-best-district-best-state-concept-dhami-champawat-news-c-8-1-158726-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत साकार कर रहा श्रेष्ठ जिला, श्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना: धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत साकार कर रहा श्रेष्ठ जिला, श्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना: धामी
Sat, 03 Jun 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार चंपावत और प्रदेश के समग्र और तेज गति से विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक के रूप में एक साल पूरा होने पर शनिवार को चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चंपावत को प्रदेश का पहला आदर्श जिला बनाने के लिए मजबूत नींव रखी गई है। सीएम ने कहा कि यहां के समर्थन ने उन्हें विधानसभा पहुंचाया है और आज मुख्य सेवक के रूप में सेवाकाल का पहला साल पूरा हुआ है।
चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। श्रेष्ठ जिला श्रेष्ठ राज्य की परिकल्पना को साकार करते हुए उत्तराखंड को आदर्श बनाने में चंपावत बड़ी भूमिका निभाने के साथ प्रदेश के लिए अनुकरणीय होगा। सीएम ने कहा कि चंपावत पीजी कॉलेज को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कैंपस बनाने के साथ आदर्श कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए आधारभूत ढांचा और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। बीएसएनएल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जिले में 23 मोबाइल टावर लगाएगा। इससे समूचा जिला मोबाइल संपर्क से जुड़ सकेगा। उन्होंने जिले को 5054.50 लाख रुपये की 42 (चार लोकार्पण और 38 शिलान्यास) विकास योजनाओं की सौगात दी।
2025 तक चंपावत जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन में मिसाल होगा। टेलीमेडिसिन, टेली एजुकेशन, टेली कम्युनिकेशन पर तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। चंपावत के सभी गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भौगोलिक हालात के अनुरूप योजना तैयार की जा रही है। हमारा एक-एक अधिकारी, हमारा एक-एक शुभचिंतक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। चंपावत के समग्र विकास और आम लोगों की बेहतरी के लिए चंपावत और टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय की स्थापना की गई है। इससे जन समस्याओं के समय पर समाधान में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास को पूरा करने के लिए मनोयोग से काम कर रही है। समान नागरिक आचार संहिता के मसौदे को तैयार करने, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिए कानून, लैंड जिहाद और लव जिहाद रोकने के लिए उठाए कड़े कदम के अलावा नकल विरोधी कानून, उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति, आंदोलनकारियों को आरक्षण देने जैसे कई काम किए हैं।
बाक्स
उड़ीसा में हुए रेल हादसे पर शोक जताया, रद्द की रैली
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुए भीषण रेल हादसे में शोक जताया। शोक सभा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। दुर्घटना के चलते भाजपा की प्रस्तावित रैली रद्द कर दी गई। विभिन्न सरकारी योजनाओं के चेक वितरण कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया।
बाक्स
विभिन्न स्टॉल से दी गई योजनाओं की जानकारी
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक देने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। सीएम ने लोहे के बर्तन, लोक संस्कृति, किसानों, ग्राम्य विकास सहित इन स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने तंबाकू निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ पत्र भी भरा। सीएम ने कहा कि नवाचार से कृषि, बागवानी सहित कई क्षेत्रों में उद्यम बढ़ रहा है और इसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इस मौके पर सीएम ने लोक संपर्क विभाग की ओर से तैयार कलेंडर का विमोचन भी किया।
बाक्स
गोल्ज्यू देव का आशीर्वाद लिया
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन संवाद कार्यक्रम से पहले गोरलचौड़ मैदान के पास इंसाफ के देव गोल्ज्यू मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित बसंत पांडेय ने आशीर्वाद दिया।
फोटो 03 सीपीटी 27पी
ये लोग मौजूद रहे:
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, सह प्रभारी गणेश भंडारी, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, चेयरमैन विजय वर्मा, गोविंद वर्मा, विपिन कुमार, रेणु अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक, सुभाष बगौली, शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सुमनलता, नेहा ढेक, विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, गोविंद सामंत, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, शिवराज कठायत, श्याम पांडे, हयात सिंह माहरा, गौरव लडवाल, सुनील पुनेठा आदि।
चंपावत जिले की इन चार योजनाओं का हुआ लोकार्पण (लागत लाख रुपये में):
1.चंपावत जिला अस्पताल आवासीय भवन निर्माण: 481.85 2.भगीना भंडारी से तोली सड़क पुनर्निर्माण और सुधारीकरण: 198.29
3.सिप्टी-सिमाड़ सड़क पुनर्निर्माण और सुधारीकरण: 302.75 4.पाटी विकासखंड में टाइप वन आवासीय भवन: 45.00
कुल लागत: 1027.89 लाख रुपये
इन 38 योजनाओं का हुआ शिलान्यास
1.एकहथिया नौला-मायावती ट्रेक निर्माण: 32.05 2.जीआईसी अमोड़ी में प्रयोगशाला निर्माण: 61.50 3.श्यामलाताल के बनकटिया में हाट बाजार और क्राफ्ट केंद्र: 90.28 4.टनकपुर क्षेत्र में एयरो स्पोट्र्स गतिविधियों के लिए रनवे विकास: 55.49 5.क्रांतेश्वर में पर्यटन अवस्थापना सुविधा विस्तार: 55.74 6.साहसिक खेल केंद्र टनकपुर की मरम्मत और उच्चीकरण: 33.55 7.गोरलचौड़ सड़क चौड़ीकरण के लिए खुली नाली सुधार: 103.46
8.चंपावत-खेतीखान पैदल मार्ग निर्माण: 23.39 9.झालाकुड़ी गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना: 296.86 10.नायकगोठ पंपिंग पेयजल योजना: 497.00 11.फूंगर पेयजल योजना: 185.09 12.डड़ाबिष्ट पंपिंग योजना: 115.19 13.डूंगरासेठी पंपिंग योजना: 135.25 14.तलियाबांज सौर ऊर्जा आधारित पंपिंग योजना: 63.94 15.बगेड़ी सौर ऊर्जा पंपिंग योजना: 58.02 16.वैला (रेट्रो) पेयजल योजना: 154.03 17.चंपावत जूप से चौड़ासेठी तक बंद नाला निर्माण: 23.55 18.चंपावत छतार में बंद नाला और सीसी मार्ग: 22.94 19.चंपावत तल्ली मादली त्यारकूड़ा में पार्क निर्माण: 20.52 20.चंपावत कनलगंव में गंडक नदी के किनारे पार्क निर्माण: 33.10 21.चंपावत के तेलवाड़ा में पार्क निर्माण: 30.78 22.चंपावत बालेश्वर अंबेडकर कलोनी में पार्क निर्माण: 34.60 23.चंपावत तेलवाड़ा में नाला और पटाल निर्माण: 23.80 24.चंपावत तेलवाड़ा में आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों का पुनर्निर्माण और सुरक्षात्मक कार्य: 23.80
25.खर्ककार्की, नागार्जुन और रोपाखेत में आंतरिक मार्ग मरम्मत: 24.90 26.चंपावत नागनाथ में नाला और पटाल निर्माण: 24.70 27.चंपावत खटकना पुल के पास नाला और पटाल निर्माण: 24.50 28.दुधाताल क्लस्टर में चेकडैम निर्माण: 98.26 29.पाटी के जौलाड़ी में तोली तक सड़क निर्माण: 152.72 30.लोहाघाट में कर्णकरायत टाक से बुरचौड़ा होते हुए बुंगाफत्र्याल और थुवामहरा सड़क निर्माण: 305.21 31.बाराकोट सीएचसी में पब्लिक हेल्थ यूनिट यूनिट: 50 32.बाराकोट के बौतड़ी की बाढ़ सुरक्षा योजना: 99.96 33.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान छात्रावास निर्माण: 558.72 34.लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्रिक में डिजिटल पुस्तकालय निर्माण: 129.84 35.मल्ला बापरू ट्यूबवैल पंपिंग पेयजल योजना: 99.96 36.चमरौली लिफ्ट सौर ऊर्जा पेयजल योजना: 65.35 37.गागर पेयजल योजना: 123.74 38.भुम्वाड़ी कलस्टर में सौर ऊर्जा सिंचाई योजना: 95.82
कुल लागत: 4026.61 लाख रुपये
सीएम ने की ये 14 घोषणाएं: 1.एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का परिसर पीजी कॉलेज चंपावत मॉडल कालेज बनेगा। 2.चंपावत रोडवेज स्टेशन में आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। 3.चंपावत नगर क्षेत्र में सीवर लाइन का काम। 4.लोनिवि लोहाघाट की महत्वपूर्ण सड़कों (राज्य मार्ग संख्या-10, 57, मुख्य जिला मार्ग और अन्य जिला मार्ग) के लिए सड़क सुरक्षा कार्य। 5.पाटी के छिनकाछीना-रौलमेल सड़क के आठ किमी में पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य। 6.चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय में बहुउद्देश्यीय सभागार निर्माण। 7.चंपावत नवोदय विद्यालय में व्यायाम के लिए जिम कक्ष निर्माण। 8.चंपावत नवोदय विद्यालय में खेल मैदान विस्तारीकरण। 9.लोहाघाट की कोलीढेक झील में रिंग रोड पुल सौंदर्यीकरण। 10.स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव आमखर्क से सूखीढांग तक डेढ़ किमी सड़क। 11.रीठा साहिब क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। 12.चंपावत तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 सड़कों का निर्माण। 13.चंपावत और नैनीताल जिले को जोडने वाला कांडा-रमक सड़क पर डामर होगा। 14.पाटी के धूनाघाट-बसौन सड़क के पहले चरण का नव निर्माण।