फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat : Not a single education officer at the district level

चंपावत : जिला स्तर पर एक भी शिक्षाधिकारी नहीं

Thu, 02 Nov 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Champawat : Not a single education officer at the district level
चंपावत। जिले का शिक्षा विभाग एक माह से अधिकारी विहीन हो गया है। कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी नहीं है। विभागाध्यक्ष (सीईओ) का प्रभार 41 किमी दूर पाटी के बीईओ भारत जोशी के जिम्मे है। उनके पास अपनी मूल जिम्मेदारी के साथ ही आठ अन्य पद हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी, डीईओ बेसिक, डीईओ माध्यमिक, लेखाधिकारी, चंपावत के बीईओ, उप शिक्षाधिकारी, पाटी के उप शिक्षाधिकारी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य का दायित्व भी है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में पहली अक्तूबर से न कोई सीईओ है और न ही कोई जिला स्तरीय अधिकारी। सीईओ आरसी पुरोहित 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति होने के बाद यहां किसी को भेजा नहीं गया। बीईओ भारत जोशी के अलावा बाराकोट के बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा के पास बाराकोट और लोहाघाट के उप शिक्षाधिकारी और बीईओ की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 781 विद्यालयों 57 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। अधिकारियों की इस कदर कमी से शिक्षा व्यवस्था की निगरानी और नियंत्रण मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा नीतिगत मामले, सेवानिवृत्ति के बाद की पत्रावली, मृतक, पीएमश्री योजना, समग्र शिक्षा की व्यवस्था के संचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के खाली पदों को भरो, प्रदर्शन
चंपावत। शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण अधिकारियों के एक माह से खाली पदों को भरने की फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज ने मांग की है। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। बाद में अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा और महासचिव जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

प्रदर्शन करने वालों में केएन महंत, लोचन त्रिपाठी, शोभन बोहरा, महेंद्रनाथ, रीता देउपा, मालविका पंत, विमला जोशी, गोपाल प्रसाद, ललित मोहन भट्ट, दर्शन पोखरिया, अशोक पांडे, दीवान मेहता, मनोज बिष्ट आदि शामिल थे। नोडल अधिकारी बृजवाल ने कहा कि इस माह सीईओ के पद पर तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed