फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat monkeys panic in many parts of

चंपावत के कई इलाकों में बंदरों की दहशत

Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Champawat monkeys panic in many parts of
चंपावत के कई इलाकों में बंदरों की दहशत - फोटो : अमर उजाला
बंदरों के आतंक को लेकर अल्मोड़ा के कुछ स्कूली बच्चों के प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट ने बेहद संजीदगी दिखाते हुए जवाब-तलब किया है। चंपावत जिले में भी बंदरों ने कई जगह उत्पात मचाया है।
विज्ञापन


ये बंदर स्कूली बच्चों से लेकर आम लोगों के लिए सिरदर्द बने हैं। मांदली, गोरलचौड़ क्षेत्र से लेकर शहर के कई इलाकों में बंदरों के उत्पात ने लोगों का जीना मुश्किल किया है। जिले में तीन साल पहले बंदरों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, अमोड़ी क्षेत्र में बंदर कई बार घरों में घुसकर सामान नष्ट करते रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में सात हजार से अधिक बंदर हैं, इनमें से काफी संख्या में बंदर जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच गए हैं। इस उत्पात से बचने के लिए पांच साल पहले यहां बंदरवाड़े का प्रस्ताव था, लेकिन इसे बाद में निरस्त कर दिया गया। बंदरों को दबोचने के लिए कई बार मंकी कैचरों के माध्यम से अभियान भी चलाया गया। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि लोहाघाट में बंदरों को पकड़ने के लिए 10 अप्रैल से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed