फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat did ground work regarding cleanliness

Champawat News: चंपावत ने स्वच्छता को लेकर धरातल पर किए कार्य

Fri, 12 Jan 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Champawat did ground work regarding cleanliness
चंपावत। नगर पालिका चंपावत नगर की स्वच्छता को लेकर गंभीर है। कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष कार्यों के कारण ही राज्य में पहली बार पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में आठवां स्थान प्राप्त किया है। घर-घर से कूड़ा उठान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों के कारण ही प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण में चंपावत नगर पालिका पिछले साल की अपेक्षा इस बार बेहतर काम करने का इनाम मिला। पिछले साल पालिका चंपावत स्वच्छता सर्वेक्षण में 46 वें पायदान पर था। इस बार निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के स्वच्छता को लेकर वार्डों में किए गए कार्यों के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कोट
पालिका की ओर से कूडा एकत्रीकरण से लेकर स्वच्छता को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए। पलिका कर्मियों ने समय से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रीकरण का काम किया। वार्डों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया। जागरूकता अभियान चलाए। लोगों की जागरूकता के कारण आज प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण में आठवां स्थान मिला है। नगर के लोगों ने भी इसमें काफी सहयोग किया।
विज्ञापन

विजय वर्मा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष।
कोट
नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सराहनीय कार्य किया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार पालिका की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। उम्मीद है आने वाले समय में पहले स्थान पर चंपावत पालिका प्रथम पायदान में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश जोशी, स्थानीय।
कोट
नगर पालिका की ओर से नगर क्षेत्र में साफ-सफाई सहित अन्य कार्य सावधानी के साथ किए जा रहे हैं। इस बार चंपावत नगर पालिका को प्रदेश में आठवां स्थान मिलना गर्व की बात है। भविष्य में सफाई को लेकर बेहतर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
अशोक कुमार वर्मा, ईओ नगर पालिका चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed