फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   chakarpur and tanakpur woon match

ट्रेफोर्ड स्कूल चकरपुर और रैड टनकपुर ने जीता मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
chakarpur and tanakpur woon match
मैच से पूर्व अतिथियों के साथ ट्रेफोर्ड स्कूल चकरपुर और गुरूकुल एकेडमी झनकट की क्रिकेट टीम के खिल? - फोटो : TANAKPUR
अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रेफोर्ड स्कूल चकरपुर और टनकपुर रैड ने मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को इंडिया टीवी चैनल की एंकर ज्योत्सना पाटनी ने बतौर मुख्य अतिथि मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का लक्ष्य लेकर खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
पहला मैच ट्रेफोर्ड स्कूल चकरपुर और गुरुकुल एकेडमी झनकट के बीच हुआ। गुरुकुल एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवरों में 95 रन बनाए। समीर राणा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। ट्रेफोर्ड स्कूल के गेंदबाज रविंद्र ने चार विकेट झटके। ट्रेफोर्ड स्कूल की टीम ने 11.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। रविंद्र ने सर्वाधिक 26 और रवि ने 25 रन बनाए। निर्णायक कुलदीप राणा और विशाल बिष्ट थे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में रैड टनकपुर ने डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी खटीमा की टीम को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रैड टनकपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। तुषार सेठी ने सर्वाधिक 43 और निश्चल ने 42 रन बनाए। डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी के गेंदबाज गौरव और अनमोल ने दो-दो विकेट लिए। डायनेस्ट मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी की टीम 17.5 ओवरों में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टनकपुर के गेंदबाज अभिषेक ने चार और नवीन ने दो खिलाड़ी आउट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक जितेंद्र पुजारी और कुलदीप राणा था। स्कोरर की जिम्मेदारी मनीषा कुंवर ने निभाई। अंशुल पांडेय और लक्ष्मण चंद लक्की ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑप चंपावत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, कोच दीपक सेठी, विशाल बिष्ट, विरेन सामंत, दीपक पचौली, विकास सिंह, कमल सिंह, नितिन भारती, मोहन सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed