{"_id":"5cb218eebdec221435567ba0","slug":"chaitola-fair-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैतोला मेला आज से, धामी जगत सिंह करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैतोला मेला आज से, धामी जगत सिंह करेंगे शुभारंभ
Sat, 13 Apr 2019 10:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
गुमदेश के चैतोला मेले के दौरान रूद्र देवता मंदिर में पूजा अर्चना करते देव डांगर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार को चमदेवल के चमू देवता मंदिर, चौपता के चमू खल, शिलिंग के रुद्र देवता, मड़ के भगवती और सिद्ध देवता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। रविवार को चमू देवता के धामी जगत सिंह धौनी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पंचेश्वर कोतवाली और लोहाघाट से फायर ब्रिगेड की टीमों ने मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन
पंडित शंकर दत्त पांडेय के पौरोहित्य में रुद्र देवता के धामी लक्ष्मण सिंह, चमू देवता के जगत सिंह धामी, लाटा के जोगा सिंह, भरगाडा के धामी तारा सिंह ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी को सुबह नौ बजे मेले का उद्घाटन होगा। इसके बाद चौखाम बाबा के मंदिर से खाली जमान (डोला) मड़ गांव लाया जाएगा और विभिन्न जत्थों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
15 अप्रैल को मड़ गांव से डोले में चमूदेवता के डांगर अवतरित होकर श्रद्धालुओं के साथ चौखाम बाबा मंदिर आएंगे। 16 अप्रैल को व्यापारिक मेला होगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। मेले को पूर्ण रूप से नशा मुक्त रखा किया गया है।
विज्ञापन
बाहर से लोगों का आना शुरू
यहां के मड़, शिलिंग, चौपता, नेवलटुकरा, बसकुनी, सिरकोट, जाख, जिंडी, पुल्ला, पोखरी, गुरेली आदि गांवों में झोड़ों, ढुस्कों, चांचड़ी का गायन किया जा रहा है। चमदेवल के चमू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मेले को लेकर प्रवासियों का आना शुरू हो गया है। मेले को भव्य बनाने में खीमराज धौनी, विनोद धौनी, विकास पाटनी, त्रिभुवन धौनी, युगल किशोर धौनी, प्रदीप कलौनी, राकेश धौनी, मनमोहन सिंह, गुमान प्रथोली, नारायण पुजारी, आनंद सौन, लक्ष्मण सिंह भंडारी, नर सिंह धौनी आदि सहयोग कर रहे हैं।