फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chairman of Van Panchayat Advisory Council visited Chhinigoth

सड़क सुविधा के लिए वन भूमि की बाधा प्राथमिकता से दूर कर रही सरकार: बिष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Van Panchayat Advisory Council visited Chhinigoth
उत्तराखंड वन पंचायत परिषद अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री का स्वागत करते मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट ने टनकपुर के छीनीगोठ गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
विज्ञापन

वन पंचायत परिषद के अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट शुक्रवार को सुबह टनकपुर पहुंचे। उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन पांडेय की अगुवाई में समिति पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर उनके समक्ष इस वर्ष धाम में मेला आयोजित कराने की मांग रखी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ छीनीगोठ का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की ओर से आमबाग-छीनीगोठ संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाने पर उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई के तहत 12 जनवरी को वन और राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही दोनों विभागों को सर्वे के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्टी की प्रदेश मंत्री किरन देवी, जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, हरीश भट्ट, हरीश हैसियत, मोहन सिंह, भुवन पांडेय, अमजद हुसैन, दिनेश प्रजापति, मदन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed