{"_id":"a07374e5a7dd87cd9b0603a68e04fd7a","slug":"chaikwando-competition-was-won-by-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत ने जीती सातवीं प्रादेशिक चाइक्वांडो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत ने जीती सातवीं प्रादेशिक चाइक्वांडो प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सातवीं प्रादेशिक चाइक्वांडो प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। बागेश्वर में हुई प्रतियोगिता में चंपावत जिले की टीम ने 12 स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक जीतकर परचम फहराया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ दूसरे तथा पौड़ी जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
टीम में शामिल जीआईसी दयारतोली के अनिल बिष्ट, हिमांशु खर्कवाल, भगवान शर्मा, राकेश खर्कवाल, कमल सिंह धामी, सूरज देव, जीआईसी दिगालीचौड़ के शुभम सिंह, तारा सिंह, रेनू सामंत, कविता काजी, अमीषा, यशोदा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जीआईसी दयारतोली की पूजा खर्कवाल, दिगालीचौड़ की रेनू, रेखा, पूजा ने रजत और दयारतोली की कविता खर्कवाल, सिखेंद्र, दिगालीचौड़ जीआईसी की रेखा, कमल, हिमानी, संजय ने कांस्य पदक जीता। टीम प्रभारी अनिल, जीवन राम, चंद्रा, दीपा, रेनू ने बताया कि प्रतियोगिता में चंपावत के अलावा अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की टीमें शामिल हुई थी। जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र पाठक, कैलाश चंद्र शाक्य, प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, मुकेश वर्मा, प्रकाश जोशी, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, डा.हरिशंकर गहतोड़ी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन