फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cenal From Banbasa to Nepal

खत्म हुआ दो देशों का इंतजार, पूरी हुई 1.200 किमी लंबी नहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cenal From Banbasa to Nepal
टनकपुर बैराज से नेपाल तक की 1200 मीटर लंबी नहर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। तीन दशक पूर्व हुआ भारत-नेपाल समझौता अब क्रियान्वयन की दहलीज पर है। नेपाल सीमा तक बनने वाली नहर का काम पूरा कर लिया गया है। एक सप्ताह के भीतर नहर का पानी नेपाल तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि नेपाल के हिस्से की नहर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उच्चस्तरीय सूत्र बताते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा नौ जनवरी को इस नहर का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

टनकपुर में एनएचपीसी के 120 मेगावाट के पावर हाउस के निर्माण के दौरान वर्ष 1991 में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था। इसके तहत नेपाल को सिंचाई के लिए पानी दिया जाना था। इसके लिए नेपाल सीमा तक नहर का निर्माण होना था। समझौते के तहत 2019 से नहर का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज से नेपाल के मटेना गांव तक 1200 मीटर लंबी नहर का निर्माण कर एक हजार क्यूसेक पानी दिया जाएगा। नहर में पानी छोड़ने के लिए बैराज से 150 मीटर दूर हेड रेगुलेटर का निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। मटेना से महेंद्रनगर तक नहर का निर्माण नेपाल को करना है। ये काम अभी चल रहा है। संवाद
टनकपुर बैराज से मटेना तक 57 करोड़ रुपये की लागत से बनी नहर का काम पूरा हो चुका है। कोरोना के बावजूद नहर का काम पूरी गुणवत्ता के साथ किया गया है।
- गोपाल सिंह बिष्ट, महाप्रबंधक (सिविल), एनएचपीसी, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed