फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Celebrating the Annual Festival of Pati Music College

पाटी संगीत महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव मना

Wed, 18 Oct 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 18 Oct 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Celebrating the Annual Festival of Pati Music College
पाटी में संगीत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में गायन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
सरस्वती संगीत महाविद्यालय पाटी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने विभिन्न राग-रागनियों में बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। एमएन पचौली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक रमेश चंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।  
विज्ञापन


इस मौके पर कंचन अवस्थी ने राग ललित में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, एवं गजल जरा सी बात पे वो जग हंसाइया की शानदार प्रस्तुति दी। सागर मौनी ने तानपुरे के साथ राग शुद्ध कल्याण में अति विलंबित ख्याल, छोटा ख्याल, तराना की प्रस्तुति दी। सौरभ अवस्थी, मनोज खर्कवाल, सोमेश गहतोड़ी ने शिवगंगा ताल, आड़ाचार ताल, तीन ताल में स्वतंत्र तबला वादन कर सबका मन मोह लिया। इससे पूर्व प्रियंका, नेहा, निकिता, प्रियंका ने वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर कैलाश चंद्र भट्ट, ललित सोराड़ी, महेश चंद्र गहतोड़ी, महेश चंद्र भट्ट, अनीता अवस्थी, हेमा भट्ट, नेहा मौनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्यालय का परीक्षाफल भी घोषित किया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed