फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Celebrating freedom amidst simplicity

सादगी के बीच उल्लास से मना आजादी का जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Celebrating freedom amidst simplicity
स्वतंत्रता दिवस पर चंपावत कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। कोरोना महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस की 74वीं सालगिरह जिलेभर में सोशल डिस्टेंसिंग और सादगी से मनाई गई। इस बार प्रभातफेेरी, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने समाज की बेहतरी और तरक्की के लिए सरकारी कार्मिकों के साथ ही नागरिकों को भी योगदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी आदि मौजूद थे। न्यायालय में डीजे आशीष नैथानी, पुलिस मुख्यालय मेेें एसपी लोकेश्वर सिंह, विकास विभाग में सीडीओ आरस रावत, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पालिका में चेयरमैन विजय वर्मा, जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. आरके जोशी, सूचना कार्यालय में पत्रकार दिनेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सात सेनानियों के गांव धुरा में सेनानी रामचंद्र चौड़ाकोटी सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष रामचंद्र चौड़ाकोटी ने ध्वजारोहण किया। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने व्यापार संघ कार्यालय में ध्वजारोहण किया। महामंत्री सतीश जोशी, आनंद गिरी आदि व्यापारी मौजूद थे। चौकी में वन विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में डीएम और अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

लोहाघाट कचहरी में एसडीएम आरसी गौतम, नगर पंचायत में चेयरमैन गोविंद वर्मा, पुलहिंडोला अस्पताल में डॉ. मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। जीआईसी चौमेल में प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्या, खेतीखान के इंद्रा पार्क में भगीरथ भट्ट, बाराकोट में सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी स्मारक में उनके पौत्र प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष राजू अधिकारी और पुलहिंडोला में सेनानी हरक सिंह भंडारी स्मारक में देवेंद्र पाटनी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर गांधी मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम में विधायक कैलाश गहतोड़ी व चेयरमैन विपिन कुमार ने झंडारोहण किया। चेयरमैन ने विधायक को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कोरोना वीर एसडीएम दयांनद सरस्वती, सीओ बीसी पंत, तहसीलदार खुशबू पांडेय, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, डॉक्टर, पालिका कर्मी को भी सम्मानित किया गया। शास्त्री चौक में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने, कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन व हर्षिता ने ध्वजारोहण किया। कोर्ट परिसर में पौधरोपण कि या गया। सैलानीगोठ में प्रधान रमिला आर्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। अग्रवाल युवा महासभा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। कई संगठनों ने नवीन पंत की अगुवाई में झंडारोहण किया।
बनबसा डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा, केवि एक में सेना छावनी के एओ कर्नल राजीव तिवारी, एनएचपीसी में केवि दो सीआईएसएफ के संयुक्त कार्यक्रम सीजेएम एसके शर्मा, देवभूमि बीएड कालेज में प्राचार्य डॉ. दिशा थपलियाल, शारदा इंटर कालेज और शारदा हेडवर्क्स में एसडीओ बृजेश मौर्य, मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में युजिन जार्ज, ग्लोरियस एकेडमी में प्रबंधक रवींद्र पांडेय, जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष बहादुर पाटनी, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्या कुंडल कार्की ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा डेविड पेंटर हाईस्कूल, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर, राजकीय प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, थाने, बैंक, कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, डाकघर, एसएसबी में भी ध्वजारोहण किया गया।

नेपाल सीमा में तिरंगे के साथ थपलियालखेड़ा के युवाओं ने निकाली बाइक रैली
टनकपुर। सीमा पर अतिक्रमण के बीच नेपाल सीमा से सटे थपलियालखेड़ा गांव में भी स्वतंत्रता दिवस जश्न के साथ मनाया गया। प्राथमिक स्कूल में शिक्षक गोविंद महर की अगुवाई में ध्वजारोहण के बाद युवाओं ने थपलियालखेड़ा से बनबसा बैराज तक तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाल कर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली में प्रकाश महर, प्रकाश बोहरा, अर्जुन सिंह, सुनील, महेश, रोहित, अनिकेत, अनिल, हरीश, मनोज, सूरज, वीरेंद्र, दिनेश, नितिन, प्रेम राकेश विक्रम आदि शामिल थे।
फोटो 16 टीएनपी 09पी से 11पी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed