फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CCTV will in girls' hostels

बालिका छात्रावास में लगेंगे सीसीटीवी

Sun, 22 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का छात्रावास अब सीसी टीवी की नजर में रहेगा, ताकि छात्राओं की सुरक्षा पर नजर रखी जा सके। विधायक हेमेश खर्कवाल ने छात्रावास में सीसी टीवी, एलईडीटीवी और चार गीजर लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


रविवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने विधायक खर्कवाल के स्वागत में वंदना, स्वागत गीत और कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में विधायक ने 103 छात्राओं को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए छात्रावास में जल्द सीसी टीवी लगाए जाएंगे। उन्होंने ठंड में छात्राओं को गर्म पानी मुहैया कराने के लिए छात्रावास में चार गीजर लगाने के साथ ही एक एलईडी टीवी भी देने की बात कही है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पुरानी तहसील की भूमि भी छात्रावास को हस्तांतरित करने पर विचार चल रहा है। इससे पहले वार्डन प्रेमा ठाकुर ने विधायक के समक्ष छात्रावास की समस्याएं रखी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने अपने स्तर से छात्रावास की समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का भरोसा दिलाया। संचालन संकुल समन्वयक देवी दत्त जोशी और राधेलाल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं का कराटे प्रशिक्षण शुरू
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए रविवार से कराटे प्रशिक्षण शुरू हो गया। विधायक हेमेश खर्कवाल ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्राओं ने कराटे कला का प्रदर्शन भी किया। वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो एक माह तक चलेगा। प्रशिक्षक अख्तर जहां द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed