फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CCTV in School Bus

स्कूल बसों में अनिवार्य रूप से लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
CCTV in School Bus
CCTV in School Bus
लोहाघाट (चंपावत)। बसों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए एसडीएम केएन गोस्वामी ने स्कूल बसों में सीसीटीवी और जीपीएस लगाने के निर्देश दिए। नगर के वीर कालू सिंह माहरा चौक से लेकर हथरंगिया तक लगने वाले जाम के चलते स्कूली छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने इस रूट को वन वे कर दिया है। यह व्यवस्था मंगलवार से लागू कर दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए एसडीएम गोस्वामी ने निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों की बैठक बुलाई। बताया कि पुलहिंडोला टैक्सी स्टैंड से जीआईसी, जयंती भवन, हथरंगिया, डाकबंगला रोड से कालू सिंह माहरा चौक को स्कूल बसों के लिए वन वे कर दिया है। स्कूल बसों का संचालन पुलहिंडोला टैक्सी स्टैंड से हथरंगिया होकर कालू सिंह माहरा चौक तक होगा। स्कूल बसों के बाद निजी वाहनों के लिए भी जल्द वन वे व्यवस्था लागू की जाएगी। उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देकर बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि नगर में आठ विद्यालयों की करीब 30 बसें संचालित हैं। एसडीएम ने लोकेशन जानने के लिए बसों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए। बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और उसका प्रधानाचार्य रूम में लाइव कवरेज करने। बसों में सवार छात्र-छात्राओं के इलेक्ट्रॉनिक चिप आई कार्ड बनाकर उनके अभिभावकों के मोबाइल से जोड़ने के लिए कहा। ताकि बच्चों की लोकेशन उनके परिजनों को पता चले। बसों में महिला सहायिका तैनात करने के निर्देश दिए। इनका पालन करवाने के लिए बीईओ हरेंद्र साह को सप्ताह भर का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों को भेजे नोटिस
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 30 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए। इसके लिए पुलिस, राजस्व और नगर पंचायत की बैठक के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत मंगलवार को एसओ जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने मायावती मार्ग तिराहा, रोडवेज स्टेशन, खेतीखान तिराहा, बैंक रोड, मीना बाजार तिराहा, हथरंगिया तिराहा, पुल्ला तिराहा आदि स्थानों पर नो पार्किंग में खड़े करीब 30 वाहन स्वामियों को पुलिस एक्ट के तहत नोटिस दिए हैं। यह कार्रवाई भविष्य में भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed