फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   cctv in No mans Land Nepal

नेपाल ने नहीं बदली सीसीटीवी की दिशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
cctv in No mans Land Nepal
ीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारत-नेपाल सीमा में टनकपुर से लगे नो मैंसलैंड क्षेत्र में नेपाल की ओर से हुए अतिक्रमण के मामले में तनातनी भले ही कम हो गई है, लेकिन सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के डायरेक्शन को एक सप्ताह बाद भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इससे जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी फिर अलर्ट मोड में आ गई है।
विज्ञापन

कंचनपुर (नेपाल) जिले के सीडीओ (मुख्य जिलाधिकारी), पुलिस के अधिकारियों के साथ चार अगस्त को बनबसा में हुई अनौपचारिक वार्ता में भारतीय पक्ष की ओर से नेपाल के ब्रह्मदेव के नजदीक लगे सीसीटीवी का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। नेपाल के अधिकारियों ने कैमरे का उपयोग अपनी सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करने की दलील दी थी लेकिन भारत की ओर से चंपावत के डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने इन सीसीटीवी की दिशा को भारतीय सीमा या नो मैंसलैंड से हटाने का मामला उठाया था, लेकिन पूरा एक हफ्ता बीतने पर भी कैमरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। नेपाल की ओर से लगाए गए ये कैमरे आज भी उसी तरह से सीमा की गतिविधियों को कैद कर रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर टनकपुर के पास नो मैंसलैंड में नेपाल की ओर से पौधरोपण की आड़ में जुलाई के दूसरे पखवाड़े से अतिक्रमण के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ गया था। इसमें नेपाली अफसरों से वार्ता के बाद जरूर कमी आई है।
विज्ञापन

नेपाल की ओर से लगे कैमरे की दिशा में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कैमरे की दिशा को भारतीय क्षेत्र से दूर करने के लिए एसएसबी के कमांडेंट से नेपाल के अपने समकक्ष अधिकारियों से बात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed