चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में शनिवार को कॅरिअर काउंसलिंग संबंधी कार्यशाला हुई। इसमें बीए प्रथम, द्वितीय वर्ष, पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डॉ. सिद्धेश्वर सिंह ने कॅरिअर चुनाव संबंधी विषय पर काउंसलिंग कराई। उन्होंने कहा कि छात्र सर्वप्रथम एक निश्चित विषय को संबंधित विषयों के साथ जोड़कर रोजगार के साथ उनका आकलन कर अध्ययन करेंगे तो उन्हें विशेष सफलता मिलेगी।
डॉ. संजय कुमार ने पीसीएस और आईएएस परीक्षा की तैयारी किस प्रकार की जाए, इसकी जानकारी दी। डॉ. रंजना सिंह ने रुचि के अनुसार विषय का चयन कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को कहा। डॉ. शुभा सिंह ने लघु उद्योग से संबंधित विषय बताए। प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अध्ययन पर बल दिया। अनु पांडेय ने महिला उद्यमिता और रविशंकर जोशी ने शिक्षण कौशल संबंधी जानकारी दी। कार्यशाला में पवन सिंह, रॉबिन सिंह, मुकेश चंद्र, योगेश चंद्र, कुशल सिंह, संजय भट्ट, कविता बोहरा, प्रियंका, नीमा, भावना, निर्मला, रवींद्र आदि ने विचार रखे। छात्रों ने महाविद्यालय में एनसीसी इकाई खोलने की मांग भी की।