{"_id":"631e1be04ed62134be1f1732","slug":"car-seva-in-reetha-sahib-champawat-news-hld475385275","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा से बनेंगे 75 नए कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा से बनेंगे 75 नए कमरे
रीठा साहिब का गुरुद्वारा। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
रीठा साहिब (चंपावत)। चंपावत जिले के लधिया घाटी में स्थित रीठा साहिब का प्रसिद्ध गुरुद्वारा और खूबसूरत व ज्यादा सुविधायुक्त होगा। इस प्रसिद्ध गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए 75 नए कमरे बनाए जा रहे हैं। नानकमत्ता गुरुद्वारा के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन
लधिया और रतिया नदी के तट पर स्थित रीठा साहिब का गुरुद्वारा जिले को आध्यात्मिक बुलंदी और नई पहचान देता है। यह धरती सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी की साधना और चमत्कारों की गवाह रही है। वर्ष 1505 में गुरुनानक जी यहां पधारे थे। गुरुनानक जी के चमत्कार से यहां के कड़ुवे रीठे मीठे हो गए थे। रीठा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह बताते हैं कि करीब छह एकड़ में फैले गुरुद्वारा परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए 200 कमरे हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने से इन कमरों को बढ़ाने की जरूरत महसूस की गई। अब सिख संगत के सहयोग से 75 और कमरे बनाए जा रहे हैं। चार करोड़ रुपये से अधिक से बनने वाले इन कमरों को अगले साल मई के जोड़ मेले से पहले बना लिया जाएगा। रीठा साहिब में साल भर में आठ लाख से अधिक तीर्थयात्री देश-विदेश से पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।