फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car falls into ditch killing two people

कार खाई में गिरी दो लोगों की मौत

Fri, 26 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 26 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच में सूखीढांग के पास एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर घायल हो गया। चालक का टनकपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार में सवार तीनों लोग ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं।

शुक्रवार शाम पांच बजे बाद पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही ऑल्टो (संख्या यूके 06बी/8513) यहां से करीब 52 किमी दूर सूखीढांग के पास 100 मीटर खाई में गिर गई। कार खाई में गिरने की आवाज सुनकर पास में क्रिकेट खेल रहे बसंत ने अपने चाचा प्रकाश चौड़ाकोटी को हादसे की जानकारी दी। प्रकाश चौड़ाकोटी, बसंत बल्लभ, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश बोहरा सहित कई ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर कार में फंसे घायल ड्राइवर को निकालकर सड़क पर लाए। बाद में पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से दोनों मृतकों को खाई से सड़क तक लाया गया।

विज्ञापन


हादसे में रुद्रपुर के तोरण फार्मा के प्रमोद अरोड़ा (48) पुत्र भूप अरोड़ा और काशीपुर के एमआर किशोर (47) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर जसवंत सिंह (46) पुत्र सतनाम सिंह जगतपुरा (रुद्रपुर) घायल हो गया। घायल को टनकपुर संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति की गर्दन में अंदरूनी चोंटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। सूचना पर चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी के और टनकपुर के फायर सर्विस आफीसर जीएस बिष्ट नेतृत्व में दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य किया। हादसे की वजह स्टेयरिंग का लॉक होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed