फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car driver ran away after crushing a child, died in hospital

Champawat News: बच्चे को कुचलकर भागा कार चालक, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 30 Nov 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 30 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car driver ran away after crushing a child, died in hospital
टनकपुर (चंपावत)। हाईवे पर बिचई के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने मैजिक वाहन के पास खड़े सात वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बालक काफी दूर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जहां बालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय वहां से भाग गया। पुलिस ने उसे बनबसा में पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने कार चालक प्रकाश मंडल निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालक परिवार का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार बिचई निवासी भूपेंद्र पेला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार को उसकी नानकमत्ता के सड़ासड़िया निवासी उनकी बहन बसंती देवी अपने पुत्र सात वर्षीय अभय के साथ उसके घर मायके आ रही थी। इस बीच, हाईवे पर दोपहर करीब 1:40 बजे जब वह मैजिक वाहन से उतर रही थी और मैजिक के पीछे अभय खड़ा था तभी टनकपुर से तेजी से बनबसा की ओर जा रही फोर्ड एडवेंचर कार के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते हुए गलत साइड में आकर अभय को टक्कर मार दी। हादसे में अभय को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि घायल अभय ने हल्द्वानी में दम तोड़ दिया है। वहीं, पुलिस ने चालक को बनबसा में पकड़ कर कार को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(बी), 281 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





असमय काल के गाल में समा गया मासूम अभय

टनकपुर (चंपावत)। हादसे में काल के गाल में समाया अभय मां के साथ ननिहाल जा रहा था। मामा भूपेंद्र ने बताया कि उसकी बहन बसंती देवी सड़ासड़िया नानकमत्ता में रहती है। उनके बहनोई गोविंद सिंह अधिकारी दिल्ली के एक होटल में काम करते हैं। उनकी बहन मैजिक से उतरकर चालक को किराया दे रही थी तभी मैजिक के पीछे खड़े अभय को कार ने कुचल दिया। अभय परिवार का इकलौता चिराग था। वह कक्षा तीन में पढ़ता था। शोकाकुल परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।



टनकपुर आरटीओ ऑफिस से वापस जा रहा था आरोपी

टनकपुर। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कार रुद्रपुर के किसी ट्रांसपोर्टर की बताई जा रही है। आरोपी चालक ट्रांसपोर्टर की कार चलाता था। वह टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था। टनकपुर पुलिस की सूचना पर बनबसा में उसे पकड़ लिया गया। बताया कि कार सवार लोग टनकपुर आरटीओ ऑफिस से वापस जा रहे थे।




नए कानून के तहत मिलेगी सजा : एसपी

टनकपुर। एसपी अजय गणपति ने बताया कि टनकरपुर में सात वर्षीय अभय को टक्कर मार कर भागने वाले कार चालक प्रकाश मंडल निवासी बन्नाखेड़ा बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि कार सवार दो अन्य लोगों को छोड़ दिया है। एसपी का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बालक अभय को टक्कर मार कर भागने वाला कार चालक प्रकाश मंडल को नए कानून के तहत अधिक सजा मिलेगी। बताया कि अगर कार चालक आरोपी प्रकाश मंडल टक्कर मारने के बाद मासूम को अस्पताल ले जाता तो फिर उसे न्यायालय में नए कानून के तहत कम सजा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed