{"_id":"5bd1c6eebdec22699e086b2f","slug":"capture-of-pithoragarh-boxers-at-the-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियनशिप पर पिथौरागढ़ के मुुक्केबाजों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियनशिप पर पिथौरागढ़ के मुुक्केबाजों का कब्जा
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मुकाबले का शुभारंभ कराते कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विश्व विद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ ने कब्जा जमाया, जबकि राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर की टीम उप विजेता रही।
स्थानीय महाविद्यालय की मेजबानी एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. डीवी सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों ने फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर महाविद्यालय को चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। वहीं, बागेश्वर के मुक्केबाजों की टीम उप विजेता रही।
समापन पर बतौर मुख्य अतिथि मेजबान प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश और विश्व विद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. नागेंद्र शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर शाबासी दी। प्रतियोगिता के आयोजन में विश्व विद्यालय के बॉक्सिंग अधिकारी सूरज पांडेय, सुंदर गड़िया, रेखा पांडेय, जीएस भंडारी, डॉ. भुवन तिवारी, पूरन बोहरा, योगेंद्र चंद, नवीन चौहान, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, डॉ. एम शाहिद, रामायण प्रसाद आदि ने सहयोग दिया।