फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Capacity of two drinking water tanks will increase in Purnagiri Dham area

पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में दो पेयजल टैंकों की बढ़ेगी क्षमता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Capacity of two drinking water tanks will increase in Purnagiri Dham area
पूर्णागिरि धाम में पेयजल व्यवस्था के लिए लोगों की राय लेते जल संस्थान के एई बीएस कुआर्बी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम की पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जल संस्थान धाम क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग से कई कदम उठाएगा। जलसंस्थान की ओर से सेलागाढ़ सहित दो जगह टैंकों की भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में जल संस्थान के एई बीएस कुआर्बी ने कहा कि नई पेयजल योजना का निर्माण न होने तक पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए संयोजन बिंदु वाले स्थान पर ताला लगाने के साथ पेयजल वितरण समय सारणी को तीन अवधि में विभाजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेलागाढ़ सहित दो जगह टैंकों की भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने ठुलीगाड़ से हनुमान चट्टी और सेलागाड़ क्षेत्र में सोलर पंपिंग व्यवस्था करने सहित पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

धाम में तिलहर धर्मशाला के आसपास के संयोजन बिंदुओं को बदलने के अलावा मुख्य मंदिर में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए 20 पाइप बदलने, पेयजल वितरण सुधारने, टीआरसी के पास चार हैंडपंप लगाने, बूम से बवलगाढ़ तक लाइन डालकर जल स्तंभ के लिए दो अन्य कर्मचारियों की तैनाती के अलावा टुन्नास टैंक पर मेला अवधि (मार्च से जून तक) में अग्निशमन के टैंक को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में बीडीसी सदस्य रवि शंकर पांडेय, रमेश पांडेय, खीमानंद, हेम पांडेय, विपिन तिवारी, सतीश तिवारी, चंद्रशेखर, जनार्दन, पीतांबर तिवारी, शंकर दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed