{"_id":"a5a8e034c69ebe79627fbbe81ac125ff","slug":"can-not-find-the-treatment-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजियों को नहीं मिल पा रही इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व फौजियों को नहीं मिल पा रही इलाज की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/पाटी
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज की सुविधा को तरस रहे पूर्व सैनिकों ने पॉलीक्लीनिक की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। पाटी और खेतीखान में हुई सभा में पूर्व फौजियों ने इसे लेकर हर तरह के संघर्ष में साथ देने की बात कही। कहा कि इन दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को इलाज की प्रारंभिक सुविधा के लिए 160 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। चंपावत में पॉलीक्लीनिक खोलने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पास किया गया।
विज्ञापन
पाटी में सूबेदार तेज सिंह और खेतीखान में कैप्टन उमेश्वर बोहरा की अध्यक्षता में हुई सभाओं में स्क्वाडन लीडर मोहन चंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व फौजियों को रिटायरमेंट के वक्त ईसीएचएस की सुविधा के लिए 10 हजार रुपये से अधिक देने पड़ते हैं, मगर जिला मुख्यालय में पॉलीक्लीनिक जैसी जरूरी सहूलियत नहीं है। चंपावत के लिए मंजूर केंद्र को कुछ साल पूर्व बनबसा में स्थापित कर दिया गया। अधिक दूरी का खामियाजा जिले के 5 हजार पूर्व फौजियों में से 90 प्रतिशत को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तय किया गया कि चंपावत में जल्द ही पॉलीक्लीनिक खोलने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से पत्राचार भी किया जाएगा। दोनों जगह हुई सभाओं में कर्नल सुरेश अधिकारी, कैप्टन रमेश फर्त्याल, सूबेदार सुंदर सिंह देव, हयात सिंह अधिकारी, एनके चायगिरि, मनमोहन, भैरव दत्त, प्रकाश चंद्र, कृष्णानंद, शिवराज सिंह, छत्तर सिंह, देव सिंह, आनंद सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन