फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Camp in Banabasa

बनबसा में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Camp in Banabasa
बनबसा में बहुउदे्शीय शिविर में श्रम अधिकारी से मालूमात करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। समाज कल्याण विभाग ने शनिवार को श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज प्रांगण में बहुउद्देश्यीय शिविर लगाया। इसका उद्घाटन विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के निचले तबके तक पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग की सराहना की।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, राजस्व, श्रम, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, पूर्ति विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग ने 10 विधवा पेंशन, 12 वृद्धावस्था, चार दिव्यांग पेंशन, 25 यूडीआईडी कार्ड स्वीकृत किए। पूर्ति विभाग ने नौ नए राशन कार्ड स्वीकृत कर 12 कार्ड संशोधित किए। उद्यान विभाग ने कीटनाशक, सब्जियों के बीज, कृषि औजार, यंत्रों की बिक्री की। करीब 200 कृषि साहित्य बांटा गया। कृषि विभाग टनकपुर ने 10 लीटर खरपतवारनाशक, पांच लीटर कीटनाशक की बिक्री कर छह किसानों के किसान सम्मान निधि फार्म भरवाए। श्रम विभाग ने 60 पंजीकरण फार्म बांटे। ग्राम्य विकास विभाग ने 15 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की। छह राशन कार्ड बनाए। हिमांशु उप्रेती ने संचालन किया। शिविर में जितेंद्र चंद, दीपक गहतोड़ी, भूपाल राज, सुनील भट्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed