{"_id":"581e0c834f1c1b8c3c436120","slug":"cadets-took-voter-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
कैडेटों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट-गाइड का दो दिनी द्वितीय सोपन शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली के साथ संपन्न हो गया। कैडेटों ने शहर में रैली निकालकर मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एसडीएम अनिल चन्याल ने कैडेटों को मतदान का अधिकार और उसके महत्व की जानकारी दी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सोपान के दूसरे दिन स्काउटिंग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
स्काउट के क्षेत्रीय सचिव वेद प्रकाश पंत के संचालन में जिला गाइड कमिश्नर कल्पना धामी, जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत, वीपी शर्मा, बेचन यादव, अल्का सिंह आदि ने सहयोग दिया। जिला संगठन आयुक्त पंत ने बताया कि द्वितीय सोपान में टनकपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 63 स्काउट और 54 गाइडों ने प्रतिभाग किया।