फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bypass construction: lack of budget became a hindrance in conducting the

बाईपास निर्माण : बजट का अभाव बना दोबारा सर्वे कराने में रोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bypass construction: lack of budget became a hindrance in conducting the
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच डेढ़ हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही 136 किमी लंबी बारहमासी सड़क पर तीन स्थानों में प्रस्तावित बाईपास निर्माण के लिए एक साल बाद भी दोबारा सर्वे शुरू नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड (एनएच) की ओर से पिथौरागढ़, लोहाघाट और चंपावत नगर में प्रस्तावित बाईपास के दोबारा सर्वे के लिए अतिरिक्त राशि की मांग शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

एनएच की ओर से एक साल पूर्व तीनों ही स्थानों में बाईपास निर्माण के लिए दिल्ली की एक कंसलटेंट (परामर्शदाता) कंपनी के माध्यम से सर्वे किया गया था। लेकिन चंपावत और लोहाघाट में प्रस्तावित बाईपास पर अधिक पेड़ आने और पिथौरागढ़ में बड़ी आबादी के प्रभावित होने के कारण राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति (हाई पावर कमेटी) ने पुराने सर्वे को खारिज कर तीनों ही स्थान पर दोबारा सर्वे के निर्देश दिए थे। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि पिथौरागढ़, चंपावत और लोहाघाट में बाईपास निर्माण के लिए पूर्व में सर्वे कर चुके कंसलटेंट की ओर से दोबारा सर्वे के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की गई है। इस पर एनएच की ओर से अतिरिक्त राशि की मांग शासन को भेजी गई है। अतिरिक्त राशि की मंजूरी मिलने पर जल्द दोबारा से सर्वे किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण पांचवीं बार बढ़ाया गया अनुबंध
चंपावत। कोविड-19 महामारी के कारण बारहमासी सड़क का निर्माण करा रहीं कंपनियों का अनुबंध पांचवीं बार बढ़ाया गया है। 30 नवंबर 2019 को पूरी होने वाली सड़क के लिए समय अब 30 सितंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पूर्व पहली बार काम पूरा न होने पर अनुबंध को बढ़ाकर मार्च 2020 किया गया। उसके बाद कोरोना के कारण करार को दूसरी बार बढ़ा कर दिसंबर 2020 किया गया था। इसके बाद तीसरी बार मार्च 2021 तक और चौथी बार अनुबंध को 31 मई तक बढ़ाया गया। इसे अब पांचवीं बार 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए आठ जगह बनाए जा रहे विश्राम स्थल
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर टनकपुर से पिथौरागढ़ तक आठ जगहों पर यात्रियों के अल्प विश्राम के लिए सनराइज/सनसेट व्यू प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर रुक कर यात्री आराम करने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकेेंगे। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि इन स्थानों पर सड़क किनारे बैठने के लिए कुर्सियां लगाने के साथ छत का निर्माण किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed