{"_id":"529c1a47b1c801ddc26838a6eed321d3","slug":"byandhura-habitation-kartik-fair-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यानधुरा धाम में कार्तिक मेला 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यानधुरा धाम में कार्तिक मेला 24 को
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रमुख ऐड़ी देवता के मंदिर श्री ब्यानधुरा धाम में 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेला लगेगा। श्री ब्यानधुरा सेवा समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। समिति ने पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। मंदिर क्षेत्र रीठा साहिब थाना के अंतर्गत डांडा पुलिस चौकी क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में ऐड़ी देवता के डोले को ब्यानधुरा धाम के पुजारियों के ग्राम तलियाबांज स्थित मंदिर से पैदल पहुंचाया जाता है। पुजारियों के निर्देशन में डोला अमगढ़ी, पाटली, कठौल गांव होते हुए छड़ीदार ले जाया जाता है, जो सायं ब्यानधुरा धाम पहुंचता है। रात भर जागरण और दूसरे दिन विशेष पूजा अर्चना होती है, जिसमें नौ ग्राम पंचायतों बुडहम, डांडा, ककनई, मथियाबांज, तलियाबांज, नौलापानी, धूरा, ब्याला, झालाकूड़ी के ग्रामीण सामूहिक पूजा एवं भंडारे का आयोजन करते हैं। मेले में नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर से भी श्रद्धालु उमड़ते हैं।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष शंकर जोशी ने बताया कि व्यवस्थापक दयाकिशन जोशी द्वारा भंडारा किया जाएगा। पेयजल, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। तैयारियों में मोहन जोशी, जीवन जोशी, राजेंद्र जोशी, भुवन जोशी, गजेंद्र सिंह, महामंत्री खीम सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह, मोहन सिंह आदि जुटे रहे।
विज्ञापन