{"_id":"592af6b1d80ee7122fc087f79a11562f","slug":"by-december-complete-digitization-rtudi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक पूरा करें डिजिटलाइजेशन : रतूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक पूरा करें डिजिटलाइजेशन : रतूड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य योजना के अंतर्गत राशनकार्डों की डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया हर हाल में दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता और मतदाता संख्या आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत डिजिटलाइजेशन वाले राशनकार्डों में सॉफ्टवेयर के जरिए चिन्हित डुप्लीकेट कार्डों और त्रुटियों की जांच करने के जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए। कहा कि डीएसओ अपने स्तर से जांच कर सही डेटा को ऑनलाइन करें। सभी खाद्य गोदामों को कंप्यूटरीकृत कर कंप्यूटर, लैपटॉप स्थापित करने के अलावा गोदामों को बिजली और फोन सुविधा से जोड़ने को कहा।
विज्ञापन
सरकार ने पांच लाख रुपये सालाना से कम आमदनी वालों को राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया है। इसके तहत जिले में 22,100 राशनकार्डों का कोटा तय किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्य ने बताया कि फिलहाल 609 एंट्री और 93 राशनकार्डों का सत्यापन कर लिया गया है। बताया गया कि चंपावत जिले में 888 राशनकार्डों में डुप्लीकेसी पाई गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती और एसडीएम जेएस राठौर भी थे।
विज्ञापन