फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   By Carybhishkar expressed fury

कार्यबहिष्कार कर जताया रोष

Thu, 11 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 11 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
By Carybhishkar expressed fury

लोनिवि के अधिशासी अभियंता भुवन चंद्र पंत के साथ कांग्रेसी नेता और ठेकेदार रमेश मेहता के दुर्व्यवहार करने के विरोध में दूसरे दिन भी सभी कर्मचारियों अधिकारियों ने कार्यबहिष्कार कर आक्रोश जताया। जिसके कारण निर्माण शाखा में सभी कार्यप्रभावित रहे।

विज्ञापन


चंपावत में भी लोनिवि, पीएमजीएसवाई, वर्ल्ड बैंक डिवीजन के सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर रहे। उन्होंने 11 जून तक कार्यबहिष्कार का ऐलान किया है। फिर भी कार्रवाई न होने पर 12 जून से बेमियादी हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोहाघाट में अधिकारियों, कर्मचारियों ने नारेबाजी कर दिनभर धरना दिया। पुलिस, प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में काफी रोष है। इस मुद्दे को लेकर विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने संघर्ष समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए ईई बीसी पंत  संरक्षक, एई बीएस पांडेय अध्यक्ष, जेपी विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, निर्मल मेहता सचिव, मनोज कुमार संगठन मंत्री समेत एलएस मेहता, टीडी पाठक को सदस्य बनाया गया है। उधर थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने दोनों पक्षों से आरोप के साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed