फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Business worth around three crores was done due to arrival of Nepalese customers.

Champawat News: नेपाली ग्राहकों के आने से करीब तीन करोड़ का हुआ कारोबार

Fri, 01 Nov 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Business worth around three crores was done due to arrival of Nepalese customers.
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में दीपावली पर्व शांतिपूर्ण रूप से धूमधाम से संपन्न हुआ। बनबसा में कोराना काल के बाद इस बार क्षेत्र में लोगों ने भरपूर खरीदारी की। क्षेत्र में पिछले चार दिनों में करीब तीन करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

दीपावली पर्व क्षेत्र में दो दिन मना। पर्वतीय लोगों ने शुक्रवार को धूमधाम से पर्व मनाया। कुछ लोगों ने 31 अक्तूबर और गांव, घरों में पर्वतीय समाज ने पहली नवंबर को दीपाली (लक्ष्मी पूजन किया) पर्व मनाया। रोशनी कर और विभिन्न पकवान बना त्योहार मनाया गया। क्षेत्र में लोगों ने नई वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों की मानें तो बनबसा में नेपाल से आए खरीदारों ने भी खरीदारी कर क्षेत्र के कारोबार को बढ़ाने में सहयोग किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी और महामंत्री अभिषेक गोयल ने त्योहार के चलते पिछले चार दिनों में बनबसा बाजार का कारोबार तीन करोड़ रुपये तक होना बताया है। व्यापारियों के चेहरे भी लोगों की जमकर की गई खरीदारी को देख खिले रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed