{"_id":"59e6425e4f1c1bf4688b63a9","slug":"business-persons-not-going-to-pay-taxes","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंगराड़ा कस्बे के व्यापारियों ने जिला पंचायत को अब कोई टैक्स नहीं दिए जाने का निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से वर्षाें से भिंगराड़ा बाजार से टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधा के नाम पर यहां जिला पंचायत ने एक अदद शौचालय अथवा हैंडपंप का निर्माण तक नहीं किया है।
भिंगराड़ा में हुई बैठक में व्यापारियों का कहना था कि बाजार में छोटे, बड़े करीब 45 व्यापारी अपना व्यवसाय चलाते हैं, लेकिन बाजार में न तो स्ट्रीट लाइट है, न ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोई कूड़ादान है। रात्रि में प्रकाश और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता नहीं होने से भिंगराड़ा के अलावा गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब पहुंचने वाले देश, विदेश के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
व्यापारी धर्मानंद भट्ट, विपिन भट्ट, हरीश शर्मा, तुलसी शर्मा, रमेश भट्ट, सूरज सिंह आदि का कहना था कि जब तक जिला पंचायत की ओर से कस्बे में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं तब तक यहां के व्यापारी जिला पंचायत को किसी प्रकार के टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे।